शाजापुर: ग्राम नैनावद में पुलिस की मौजूदगी में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
शाजापुर: बुधवार को शाम 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाने की कार्रवाई की गई। शाजापुर के समीपस्थ ग्राम नैनावद में शासकीय भूमि पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया। दरअसल गांव की कई बीघा सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध ढंग से कब्जा किया हुआ था,जिसको हटाया गया।