इटारसी: वार्ड क्रमांक 25 में नगर पालिका द्वारा सड़क निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित,नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित
बुधवार दोपहर करीब 2 .30 बजे इटारसी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 25 में पार्षद शुभम गौर के वार्ड में लगभग ₹7 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे उपस्थित रहे। उन्होंने बताया इस विकास कार्य से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी ।