शंभूगंज: मिर्ज़ापुर के धनंजय मेमोरियल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
शंभूगंज प्रखंड के मिर्जापुर स्थित धनंजय यादव मेमोरियल स्कूल में अंबेडकर जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे स्कूल के निर्देशक ने बताया की छात्र-छात्राओं के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।