पाटी: CM के निर्देश पर DM आज ग्राम डोंगरगांव में करेंगी रात्रि विश्राम, ग्रामीणों के नजदीक होंगी शासन की योजनाएं
Pati, Barwani | Apr 30, 2026 एमपी में सुशासन को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने की दिशा में CM डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बड़वानी DM जयतीसिंह आज विकास खंड के ग्राम डोंगरगांव में आश्रम में रात्रि विश्राम करेगी। यहां पर ग्राम चौपाल आयोजित कर न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे बल्कि संबंधित विभाग से निराकरण भी कराएंगे। और रात्रि विश्राम कर प्रशासन की संवेदनशीलता का एक सशक्त संदेश देगी।