बहेड़ी: गरगैया नदी पुल के पास से गौ तस्करी के मामले में लिप्त गैंगस्टर को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शेखर खोखर के साथ पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए देवरनिया थाना क्षेत्र के गरगैया नदी के पुल के पास से गौ तस्करी के मामले में लिप्त गैंगस्टर इरफान को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा करते हुए हुए मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।