Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

पहाड़ की बेटी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट। उत्तराखंड के चमोली जनपद के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित पालछूनी गांव की बेटी डॉ. आस्था बिष्ट ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। डॉ. आस्था बिष्ट ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल करने के बाद देश के प्रतिष्ठित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC), पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना की मेडिकल सेवा में शामिल होकर लेफ्टिनेंट डॉक्टर के रूप में देशसेवा का दायित्व संभाला। देशसेवा का जज्बा आस्था को अपने परिवार से विरासत में मिला है। उनके पिता अशोक सिंह बिष्ट भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सेवारत हैं, जबकि उनके दादा दुर्लभ सिंह बिष्ट पूर्व सैनिक रहे हैं। वहीं, उनके बड़े भाई आर्यन बिष्ट आईआईटी रुड़की से एमटेक करने के बाद वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Chaubattakhal, Garhwal | Jul 12, 2026