चंदिया: कौड़ियां गांव में बैल के मुंह में लोहे का तार बांधा, गौरक्षकों ने की क्रूरता न करने की अपील, ड्रिप से किया इलाज
उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र के कौड़ियां गांव में एक बैल के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है कुछ असामाजिक तत्वों ने बैल के मुंह में जीआई वायर लोहे का तार कसकर बांध दिया इस क्रूरता के कारण बैल का मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया और वह लहूलुहान हालत में तड़पता रहा स्थानीय लोगों की सूचना पर राधे गोविन्दम गौ सेवा संस्थान के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे