एत्मादपुर: चोरी का सफल खुलासा करते हुए ट्रांस यमुना से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार, 2 सफेद धातु के सिक्के किए बरामद
Etmadpur, Agra | Jan 7, 2026 थाना ट्रांसयमुना पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मदिया कटरा निवासी अनुराग प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए दो सफेद धातु के सिक्के बरामद किए गए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।