कैराना: मवी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में एसआई राजेश सिंह ने 14 लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
Kairana, Shamli | Jul 29, 2024 एसआई राजेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह गश्त के दौरान गांव मवी में पहुंचे। जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनमें लाठी—डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट जारी रही। मारपीट में दोनों पक्षों के महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। मामले में 14 लोगों को नामजद कराया गया है।