कैराना: कांधला पुलिस ने फतेहपुर पुल पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
Kairana, Shamli | Jul 29, 2024 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार टीम के साथ फतेहपुर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक को हरियाणा से चोरी किया था।