कैराना: निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन ने पार्क व स्टेडियम की मांग को लेकर तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kairana, Shamli | Jul 29, 2024 सोमवार को निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी के नेतृत्व में तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। उनेंने बताया कि नगर में पार्क और स्टेडियम नहीं है। युवाओं को अभ्यास के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है या फिर सड़क पर दौड़ लगाने को विवश होना पड़ता है। कोई ट्रैक तक नहीं है। उन्होंने तीन पार्क व दो स्टेडियम बनवाने की मांग की है।