सिंगरौली: मोरवा में सैकड़ों ट्रैक्टर दौड़ रहे ओवर स्पीड में, अधिकारियों के कार्रवाई न करने से रहवासी परेशान
सिंगरौली के मोरवा में सैकड़ों ट्रैक्टर ओवर स्पीड में दौड़ रहे हैं। जिसकी विभागीय अधिकारी भी जांच नहीं करते हैं। इससे यहां से रहवासी बहुत परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक ओवर स्पीड ट्रैक्टरों और नाबालिग चालकों से उन्हें परेशानी हो रही है।