सिंगरौली: डिस्ट्रिक्ट जज ने बैढ़न से जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन
आगामी 9 मार्च को आयोजित होने जा रही नेशनल लोक अदालत में लंबित प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय परिसर बैढ़न से विद्युत विभाग द्वारा तैयार दो नग लोक अदालत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के संपूर्ण क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने के लिए रवाना किया गया।