सिंगरौली: संयुक्त कलेक्टर ने 140 आवेदन पत्रों पर की जन सुनवाई, प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करने के दिए निर्देश
जिले के विभिन्न अंचलो से आये 140 नागरिको द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार पांडेय को अपना आवेदन दिया गया।संयुक्त कलेक्टर द्वारा क्रमवार एक एक आवेदनकर्ता से उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं का त्वारित निराकरण कराया गया। तथा ऐसे आवेदन जिनका जनसुनवाई के दौरान निराकरण नही किया जा सका उन्हे संबंधित विभाग की ओर भेज कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि आवेदनो पर त्वारित कार्यवाही कर आवेदनकर्ता को भी अवगत कराये।