सिंगरौली: बगदरी गांव के मुख्य सड़क मार्ग में घर के सामने टहल रहे 2 किशोरों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 1 की घटनास्थल पर हुई मौत
बरगवां थाना क्षेत्र के बगदरी मुख्य सड़क मार्ग में एक स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से घर के सामने टहल रहे दो किशोर को ठोकर मार दिया जहां एक किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल मे चल रहा है और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्कॉर्पियो वाहन को जप्त कर लिया है और मृतक के शव को पीएम हेतु अस्पताल भेज कर मामले पर जांच शुरू कर दी है।