गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल व फर्जी नंबर प्लेट बरामद
बुधवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर सूरज कुमार झां नाम के 1 शातिर अभियुक्त को पनीर वाली गली गणेशपुरी थाना शालीमार गार्डन से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।