शाहजहांपुर: छावनी परिषद स्थित शहीद संग्रहालय में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया ध्वजारोहण, लोगों को किया सम्मानित
दरअसल आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने छावनी परिषद स्थित शहीद संग्रहालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह और अपर जिलाधिकारी मौजूद रहे।