लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में दो जगहों से महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया
रविवार अपराह्न 4:27 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार पीरीबाजार थाना क्षेत्र में लठिया गांव से 5 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले बाइक सवार तस्कर सिकंदर कोरा को तथा लखीसराय धर्मरायचक मोहल्ला से 3.940 लीटर महुआ शराब के साथ इसी मोहल्ला के रहने वाले बिशनदेव प्रसाद को गिरफ्तार किया गया.