बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने फर्जी रॉयल्टी प्रकरण में वांछित तीसरे आरोपित आशुतोष को किया गिरफ्तार
मीडिया सैल बागपत द्वारा शनिवार की सुबह करीब साढे नौ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने फर्जी रॉयल्टी प्रकरण के मामले में वांछित चल रहे तीसरे आरोपित आशुतोष निवासी ओल्ड हमीदा जनपद यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया।