बिंदकी: कल्यानपुर थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त अमित विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष पुत्र वंश गोपाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को दिन में 2 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। आरोपी ने एक घर से मोबाइल चोरी किया था।