बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड नई कॉलोनी में जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, परिजन रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के ललौली रोड नई कॉलोनी निवासी बसंत लाल उम्र 62 वर्ष ने बुधवार को दिन में 3 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था।