बिंदकी: सेलावन और तेंदुली गांव में घरेलू विवाद के चलते दो महिलाओं ने पिया जहरीला पदार्थ, सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र की सेलावन तथा तेंदुली दो अलग-अलग गांव में घरेलू विवाद के चलते दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ पी लिया। सेलावन गांव में महिला ओमी देवी उम्र 22 वर्ष ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इसी प्रकार तेंदुली गांव में गोल्डी देवी उम्र 22 वर्ष ने जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों को बुधवार को दिन में 11 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया।