जयपुर: ईर्ष्या में पड़ोसी महिला ने 5 साल की बच्ची को जिंदा दीवान में बंद कर मार डाला
Jaipur, Jaipur | Jun 15, 2026 13 जून को हुई 5 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में गिरफ्तार पड़ोसी महिला ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को पति और बच्ची की मां के बीच हंसकर बातचीत करने से जलन होती थी। इसी ईर्ष्या के चलते उसने बच्ची को निशाना बनाया और कंबल में लपेटकर मार डाला