झांसी: दो पार्षदों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने की मांग को लेकर पार्षदों ने एसएसपी को दिया ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Apr 16, 2025 झांसी में दो पार्षदों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को निरस्त करने की मांग को लेकर बुधवार को नगर निगम के पार्षदों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। जिसमें पार्षदों की मांग थी कि जो उनके दो पार्षदों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है, उसे निरस्त किया जाए।