झांसी: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ED द्वारा लिखे मुकदमे के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी उद्यान में मौन प्रदर्शन किया
Jhansi, Jhansi | Apr 16, 2025 झांसी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सरकारी संस्था ई. डी. द्वारा नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड केस में असंवैधानिक तरीके से लिखे मुकदमे के खिलाफ बुधवार को कचहरी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर हाथों में काली पट्टी बांधकर शांति पूर्वक मौन प्रदर्शन किया।