झांसी: सीपरी के बाधवा पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर पलटने के बाद हुआ सीधा, युवक को आई मामूली चोट, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
Jhansi, Jhansi | Apr 16, 2025 झाँसी के सीपरी बाजार इलाके के बाधवा पेट्रोल पंप के सामने का है। जहां पर प्रतापपुर ओरछा का रहने वाला किसान संदीप जो अपने महिंद्रा ट्रैक्टर की सर्विस कराने के लिए ध्रुव तारा ऑटोमोबाइल्स जा रहा था, तभी उसके सामने मोटरसाइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में इसका ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया और दो पलटी खाने के बाद सीधा हो गया। जिसका सीसीटीवी सामने आया है।