झांसी: IPL पर सट्टा खिलाने वाले मुख्य सरगना, सट्टा माफिया धर्मेंद्र साहू को गोकुलपुरी पुलिया स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया गया
Jhansi, Jhansi | Apr 16, 2025 पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर बुंदेलखंड में अपना ऑन लाइन सट्टे का साम्राज्य खड़ा करने वाले माफिया धर्मेंद्र साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व उसके गिरोह के छह लोगों को पुलिस ने पूर्व में दबोच कर जेल भेजा था। पुलिस ने धर्मेंद्र साहू के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, नकदी बरामद कर की है।