बड़ौत: तुगाना निवासी आरोपी को छपरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 19, 2026 छपरौली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी आशीष पुत्र सुभाष निवासी तुगाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।