बेलहर: तिलबरिया गांव में सप्त चंडी महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा उमड़ी श्रद्धालुओं की भिड़
Belhar, Banka | Apr 8, 2024 प्रखंड क्षेत्र के तिलबारिया गांव स्थित महादेवी संतोषी मंदिर परिसर में सात दिनों तक चलने वाले सप्त चंडी महायज्ञ के लिए आज भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा बैंड बाजे गाजे के साथ तिलबरिय से चलकर सिमरिया, बकरार, साहबगंज बाजार, बीरगांव, भोजपुर आदि गावों का भ्रमण करते हुए कैलाश नाथ धाम पहुंची। जहां बदुआ नदी में कलश में जल भरा गया।