बेलहर: थाना परिसर बेलहर में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद से संबंधित 2 मामलों का हुआ निपटारा
Belhar, Banka | Apr 6, 2024 बेलहर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में अंचल निरीक्षक लक्ष्मी नारायण दास और एसआई प्रदीप कुमार चौधरी ने सुनवाई की। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित एक भी नए मामले का आवेदन नहीं आया। जनता दरबार में आज 2 पुराने मामलों का निपटारा किया गया।