बेलहर: साहबगंज बाजार में पूर्व पंचायत सेवक के निधन पर विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना, शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना
Belhar, Banka | Apr 6, 2024 साहबगंज बाजार में पूर्व पंचायत सेवक 95 वर्षीय जगदीश प्रसाद भगत के निधन पर स्थानीय विधायक मनोज यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा की इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है। जगदीश प्रसाद भगत साहबगंज पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार भगत मंटू के पिता व पूर्व मुखिया मंजू देवी भगत के ससुर थे।