बेलहर: बदुआ नदी बालू घाट पर छापामारी के दौरान जोरिपार गांव के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त चालक फरार
Belhar, Banka | Apr 8, 2024 थाना क्षेत्र के बद्दुआ नदी बालू घाट पर छापामारी अभियान के दौरान आज पुलिस ने एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जोरीपार गांव के पास जब्त कर लिया। जबकि ट्रेकर चालक भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर बघोनिया गांव का बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की इस संबंध में खनन विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।