बेलहर: मथुरा गांव में मानसिक रूप से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
Belhar, Banka | Apr 4, 2024 थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में आज मानसिक रूप से परेशान कन्हाई साह की पत्नी 55 वर्षीय रेखा देवी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। इस संबंध में उपथानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।