मकेर: सड़क पर घोड़े से बाइक टकराने से एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
Maker, Saran | Jul 29, 2026 मकेर परसा मुख्य सड़क पर दक्षिण टोला गांव के समीप मंगलवार की देर शाम सड़क पर चल रहे घोड़े से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बालीगांव निवासी मोहम्मद निराले खान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज कुमार और मोहम्मद फहीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ग्रामीणों के मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेकर पहुंचाया।