पूरनपुर: केसरपुर कला में चकबंदी के नाम पर किसानों से हो रही अवैध बसूली, डिप्टी डायरेक्टर चकबंदी को भेजा शिकायती पत्र
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव केसरपुर कला के रहने वाले किसान आशिक, युनुस, गबरूद्दीन, शकील, अलाउद्दीन, गोधन, रसूललल्लाह, सुलेमान और शब्बीर अहमद ने वुधवार को डिप्टी डारेक्टर चकबंदी को संबोधित शिकायती पत्र तहसील परिसर में पहुचकर नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सौंपा। शिकायती पत्र में बताया गांव में चकबंदी के नाम पर उगाई की जा रही हैं।