पूरनपुर: मोहल्ला सरवनपुरी कॉलोनी में दहेज हत्या के आरोपी सिपाही को पुलिस ने पांच माह बाद भेजा जेल
पूरनपुर नगर के मोहल्ला सरवनपुरी कॉलोनी में डायल 112 में तैनात सिपाही शुभम कुमार अपनी पत्नी नेहा के साथ किराए के मकान में रहता था। 17 जुलाई को नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतिका के परिजनों ने सिपाही व उसकी माँ और पिता के खिलाफ दहेज़ हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दहेज के आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।