देवेंद्रनगर: देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के बंधा हार झिरियन के पास मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवेंद्रनगर बंधा हार झिरियन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। लाश काफी पुरानी क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी हुई मिली हैं। सूचना मिलते ही देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई हैं।