मानिकपुर: मानिकपुर के पास स्थित बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन के करीब मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, कई ट्रेनें घंटों रही प्रभावित
चित्रकूट के मानिकपुर बांसा पहाड़ रेल्वे स्टेशन के पास रविवार शाम करीब 6:20 बजे मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से वह दो हिस्सों में बंट गई। आधा हिस्सा जंक्शन पहुंचा, जबकि बाकी ट्रैक पर खड़ा रहा। इसके चलते कई सवारी ट्रेनें घंटों रुकी रहीं। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक को बहाल किया गया, जिससे आवागमन शुरू हुआ।