बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बरखेड़ा तिराहे के समीप पेड़ पर लटका मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में उसकी शिनाख्त हो गई। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम हेतु बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान काशीराम पिता कन्हैया लाल उम्र 60 साल निवासी खाकलोन थाना चंदेरी के रूप में हुई है। मृतक को ढूडेर गांव के उसी के भांजे ने पहचान लिया था।