पेण्ड्रा: कोटमी चौकी क्षेत्र के खेत में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, पुलिस हर पहलू से कर रही है जांच
जीपीएम जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेखवा में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। साप्ताहिक बाजार मंगलवार के दिन इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात महिला का शव खेत में पड़ा मिला, जिसके पास खून के निशान पाए गए हैं। वहीं महिला का सिर मिट्टी से ढका हुआ है।