श्योपुर: ग्राम मानपुर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत
श्योपुर। जिले के ग्राम मानपुर में भी जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर शुक्रवार को शाम 5 बजे रथयात्रा निकाली गई। मानपुर के रघुनाथजी मंदिर से भगवान राम व जानकी की मूर्तियों को रखकर शाम 7 बजे शुरू हुई रथ यात्रा मुख्य बाजार होते हुए नरसिंह मंदिर पर पहुंची। यहां उबले चने का भोग लगाया गया और आरती की गई।