हुसैनाबाद: गैस संकट पर एसडीएम सख्त: धूप में लाइन खत्म करो, घर-घर सिलेंडर दो, नहीं तो होगी कार्रवाई
हुसैनाबाद में घरेलू गैस की किल्लत और उपभोक्ताओं को चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने की शिकायत पर प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार दोपहर को नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम गौरांग महतो की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक हुई, जिसमें स्वामी इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई गई। एसडीएम ने एक माह के सिलेंडर उठाव और वितरण का पूरा ब्यौरा मांगा और