पीसांगन: खुले सीवरेज टैंक में फंसे गाय के बछड़े की जान बचाई, टीम सेवा परमो धर्म ने किया प्रयास
गुरुवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खुले सीवरेज टैंक में फंसा गाय का बछड़ा, टीम सेवा परमो धर्म ने बचाई जान,अजमेर के पंचशील स्थित कांजी हाउस के पीछे वाली कॉलोनी में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां एक गाय का बछड़ा खुले सीवरेज टैंक में गिरकर करीब तीन से चार घंटे तक फंसा रहा।