हमीरपुर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोड पर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पीटने के मामले में शास्त्र और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोड पर शराब के लिए रूपये नहीं देने पर राहुल ,उसके भाई को गालियां दे कर अवैध तमंचा के बट से पीटने वालो को पुलिस ने अभियोग दर्ज कर दो अवैध तमंचा चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। यह जानकारी गुरुवार को तीन बजे मिली है।