हमीरपुर: हमीरपुर में सगे चाचा से त्रस्त युवक ने अपनी मां संग बुधवार रात खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत, मां की हालत गंभीर
सगे चाचा द्वारा दो फीट बढ़ाकर मकान बनाने के चले आ रहे विवाद से आहत एक युवक ने अपनी मां संग बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। जहां तड़के युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने आत्महत्या करने से पूर्व डायरी में तीन पेज का लंबा-चौड़ा सुसाइट नोट भी लिखा