भूपालसागर: भूपालसागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप टेन स्थायी वारंटी को उदयपुर से किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
हरीश चंद्र पालीवाल ने शनिवार रात 9 बजे बताया कि राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत भूपालसागर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे टॉप टेन स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर पांच इलाके में दबिश देकर आरोपी गोपाल लौहार को डिटेन किया। आरोपी थाना भूपालसागर का स्थायी वारंटी था और काफी समय से फरार चल रहा था ।