पूरनपुर: गांव पिपरिया दुलई में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी भगवानदीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुत्र अजय 28 जनवरी को घर के बाहर खड़ा था, तभी चंद्र भारती और अनुज नामक युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगे। अजय ने इसका विरोध किया तो दबंग लोगों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया। रविवार को पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।