गुना नगर: पीपल्या: जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में 21 वर्षीय प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
गुना जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में बीनागंज क्षेत्र की 21 वर्षीय पूजा भील की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही, पैसे लेकर इलाज करने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रक्त चढ़ाने के कुछ देर बाद पूजा की मौत हुई। घटना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।