धमदाहा: सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 293 में से 271 मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के मोगलिया पुरन्दाहा पश्चिम पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच साबित हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त 293 आवेदनों में से 271 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 22 मामले आवश्यक प्रक्रिया के कारण लंबित रहे।