बलरामपुर: बाबा नीम करौली कैंची धाम के स्थापना दिवस पर नगर के कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन, विधायक व नगर पालिका चेयरमैन शामिल हुए
बाबा नीम करोली कैंची धाम के स्थापना दिवस पर नगर के कई स्थानों पर पूजन अर्चन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया,bरानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, इसमें सदर विधायक पलटूराम, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, चेयरमैन डॉ धीरेंद्र प्रताप धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।